2

Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

खबर का असर-खबर लगने के बाद नींद से जागा निगम,गोखले मार्ग से हटाया अतिक्रमण

Ad

कोटद्वार के गोखले मार्ग में बढ़ते अतिक्रमण की खबर केदार दर्पण में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी, जिसमें स्थानीय लोगों की परेशानियों और प्रशासन की चेतावनी के बावजूद कार्रवाई न होने का मुद्दा उठाया गया था।
आज उसी खबर का असर साफ तौर पर देखने को मिला,जब निगम,तहसील प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस कार्रवाई के दौरान ठेली-फड़ और अवैध रूप से सड़क घेरकर बैठे दुकानदारों को हटाया गया।गोखले मार्ग में फैल अतिक्रमण पर निगम कोई ठोस रणनीति नहीं बना पा रहा है।यही वजह है कि गोखले मार्ग का अतिक्रमण आम जनमानस के लिए सिरदर्द बना हुआ है।हालांकि निगम ने भरोसा दिलाया है कि अतिक्रमण पर समय समय पर कार्यवाही होती रहेगी अब देखना होगा कि निगम की कथनी और करनी में कितना अंतर होगा।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News