2

Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

फड़-ठेली वालों के आगे आयुक्त की चेतावनी भी बेअसर,अतिक्रमण करने से नहीं आ रहे बाज

Ad

कोटद्वार में नगर आयुक्त और मेयर की चेतावनी भी बेअसर साबित हो रही है। गोखले मार्ग पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है…जिससे आम लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।
शहर के इस व्यस्त मार्ग पर ठेली और फड़ लगाने वाले दुकानदारों ने धीरे-धीरे सड़क और फुटपाथ तक कब्जा जमा लिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि राहगीरों को चलने के लिए जगह तक नहीं मिल रही।
कुछ दिन पहले नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। साफ चेतावनी दी गई थी कि अगर सड़क पर कब्जा किया गया तो सामान जब्त और पांच हजार  का  जुर्माने  का भुगतान भी करना पड़ेगा।  
लेकिन इन सख्त निर्देशों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। दुकानदार लगातार अतिक्रमण बढ़ाते जा रहे हैं और प्रशासन की चेतावनी का असर नजर नहीं आ रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले यह मार्ग साफ और सुगम हुआ करता था…लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द कार्रवाई कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

अब सवाल यही है कि चेतावनी के बाद भी अगर अतिक्रमण नहीं रुक रहा…तो आखिर कार्रवाई कब होगी?

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News