2

Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 IAS और PCS अफसरों के तबादले,वैभव गुप्ता बने हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी

Ad

उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए आईएएस और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 26 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों, निदेशालयों और सचिवालय स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। इस फैसले का असर जिला प्रशासन से लेकर विभिन्न आयोगों और विभागों तक देखने को मिलेगा।
सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी है। सचिव और अपर सचिव स्तर पर भी आंशिक फेरबदल किया गया है, जहां कुछ अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है, जबकि अन्य को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस सूची में आनंद स्वरूप, रुचि मोहन रयाल, प्रकाश चन्द्र और बंशी लाल राणा समेत कई आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। वहीं संयुक्त मजिस्ट्रेट स्तर पर गिरीश प्रसाद और दीक्षा जोशी के तैनाती स्थानों में भी बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के तहत नरेंद्र सिंह को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद से हटाया गया है, जबकि शिवकुमार बंसल को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रकाश चंद्र दुम्का को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी और नंदन सिंह डुंगरियाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
जिला स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। अवधेश कुमार सिंह को टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरित कर शहरी विकास निदेशालय में संयुक्त निदेशक बनाया गया है, जबकि शैलेन्द्र सिंह को टिहरी गढ़वाल का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही वैभव गुप्ता को हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल समेत कई जिलों में डिप्टी कलेक्टर स्तर पर भी तबादले किए गए हैं।
शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराएं।
इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News