Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

सांसी गिरोह की दो महिलाओं को किया कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ad

कोटद्वार-विपिन नेगी पुत्र स्व0 जगदीश चंद्र, निवासी-पदमपुर, कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07.08.2023 को अपनी माताजी राधा देवी के साथ भारतीय स्टेट बैंक आया था जहां पर उनके द्वारा बैंक से ₹1,20,000/- (एक लाख बीस हजार) निकाले इसके पश्चात वह तीलू रतौली चौक कोटद्वार के निकट पर्वतीय मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए अपना बैग खोल तो उससे रुपए गायब मिले।

टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये थाने क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक,चौंक, मेडिकल स्टोर एवं अभियुक्तगणों के आने-जाने वाले मार्ग के लगभग 300 सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों से चमेली बाई, 2. मीनाक्षी को हरिद्वार से शत प्रतिशत चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्ताओं को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

More in Uncategorized

Trending News