Connect with us

उत्तराखंड

मजदूरों व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन न कराने पर किया 3 ठेकेदारों पर कार्यवाही करते हुए काटा 30,000 का चालान

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों एवं मजदूरों का पुलिस सत्यापन न कराने वाले मकान स्वामियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध लगातार चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, मजदूरों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की स्थिति की जांच की जा रही है।कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाते हुए मकान स्वामियों एवं ठेकेदारों को किरायेदारों तथा मजदूरों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के संबंध में सत्यापन की स्थिति की जांच की गई। चेकिंग के दौरान पाया गया कि 3 ठेकेदारों द्वारा अपने यहां कार्यरत मजदूरों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था।कोटद्वार पुलिस ने संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 30,000 का चालान किया है

More in उत्तराखंड

Trending News