उत्तराखंड
अराजकता फैलाने व शांति भंग करने का प्रयास करने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई
कोटद्वार-कोटद्वार क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा प्रमुख मार्गों,बाजार व संवेदनशील क्षेत्र का सुरक्षा की दृष्टि से जायजा लिया गया।मामले की नजाकत को देखते हुए एएसपी मनोज ठाकुर ने थाने पहुंचकर व्यापारियों को भरोसा दिलाया।

शहर मे शांति व्यवस्था बनी रहे उसके लिए फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। किसी भी व्यक्ति द्वारा शांति भंग करने, अराजकता फैलाने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करें तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
