Connect with us

Uncategorized

ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने ग्राम जसपुर में ग्रामवासी एवं प्रवासी भ्रातृ मिलन समारोह में की शिरकत

Ad ADVERTISEMENTS

द्वारीखाल-द्वारीखाल के ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने ग्राम जसपुर में आयोजित ग्रामवासी एवं प्रवासी भ्रातृ मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। जसपुर पहुँचने पर ग्राम वासियों प्रवासियों ने प्रमुख का ढोल दमाउ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया प्रमुख द्वारीखाल की अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में हमेशा रूचि रहती है जहाँ से भी उन्हे कार्यक्रम का आमन्त्रण मिलता है ऐसे कार्यक्रमों में वे हमेशा जनता के बीच रहते है।

आजकल गांव में देश प्रदेश के लोग इस मिलन कार्यक्रम मे शिरकत कर रहे हैं। जिससे गाँव की रौनक देखते ही बननी है। कार्यक्रम में ग्रामवासियों नेे प्रमुख के समक्ष अपनी समस्यांए रखी जिन्हें उन्होने प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का आश्वासन दिया। प्रमुख ने कहा कि ग्राम वासियों एवं प्रवासियों द्वारा यह एक सार्थक प्रयास है। इससे हमारे बीच में भाई चारा आपसी सौहार्द बढ़ता है। मै सभी ग्रामवासियों एवं प्रवासियों को हार्दिक बधाई देता हूँ। आप इन कार्यक्रमों को गांव में जारी रखें।
आज के अध्यक्ष सोहन लाल जखमोला संचालक विवेकानन्द बहुगुणा ग्राम प्रधान रूपचन्द जखमोला, क्षे0पं0 सदस्य श्री प्रदीप कुकरेती, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह पूर्व सैनिक संजीव जुयाल, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र बिष्ट, जसपुर विकास समिति के सदस्य हेमचन्द कुकरेती चन्द्रमोहन जखमोला, मोहनलाल जखमोला भाजपा मण्डल अध्यक्ष द्वारीखाल सुखपाल नेगी, वन सरपंच सरवीन, उप प्रधान प्यारे लाल पूर्व प्रधान भूपेन्द्र भ्रातृशक्ति एवं समस्त जनता जनार्दन उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News