Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, जेवरात, स्कूटी और चोरी के औजार बरामद

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, सूटकेस, कपड़े, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और चोरी में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं।
3 अगस्त को दुर्गापुरी निवासी प्राची रावत ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस की मदद से तीनों आरोपियों की पहचान की।
5 अगस्त को पुलिस ने अरुण, रिहान और राहत अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की दो चेन, तीन जोड़ी पाजेब, एक सूटकेस, कपड़े, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और चोरी के औजार भी बरामद किए गए हैं।
फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News