Connect with us

उत्तराखंड

​कोटद्वार-लालढांग मार्ग पर वैकल्पिक पुल के कटाव से बढ़ी चिंता, उक्रांद ने SDM को सौंपा ज्ञापन

Ad ADVERTISEMENTS

“कोटद्वार में मालन नदी पर बने वैकल्पिक पुल की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रशासन के सामने चिंता जताई है। उक्रांद महानगर अध्यक्ष भारत मोहन काला के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुल की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि कोटद्वार-लालढांग-हरिद्वार मोटर मार्ग पर पुराने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद इस वैकल्पिक पुल का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब पुल के दोनों ओर मालन नदी का लगातार कटाव हो रहा है। ऐसे में बरसात के दौरान तेज बहाव से पुल की सुरक्षा पर खतरा बढ़ने की आशंका जताई गई है। उक्रांद ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा कार्य शुरू कराने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News