कोटद्वार
कोटद्वार में विकास की रफ्तार: मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सड़क और पुलों की तीन बड़ी परियोजनाएं पूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के तहत पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र में सड़क और पुल निर्माण से जुड़ी तीन प्रमुख परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। जिलाधिकारी के मुताबिक, इन कार्यों से यातायात व्यवस्था मजबूत हुई है और लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिली है।
लोक निर्माण विभाग दुगड्डा द्वारा चिल्लरखाल–सिगड्डी–कोटद्वार–पाखरौ मोटर मार्ग के 12 किलोमीटर हिस्से का करीब 18 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से सुदृढ़ीकरण किया गया है। यह मार्ग सिगड्डी औद्योगिक क्षेत्र समेत कई घनी आबादी वाले इलाकों को कोटद्वार शहर से जोड़ता है और वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी अहम साबित होगा। इससे करीब 80 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
वहीं, हल्दूखाता-सिगड्डी मार्ग पर तेलीस्रोत में 30 मीटर लंबा आरसीसी पुल और कल्वर्ट का निर्माण लगभग 2 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से किया गया है, जिससे सालभर सुरक्षित आवागमन संभव हो पाया है।
इसके अलावा, लालपानी–सनेह मार्ग पर चार स्थानों पर पुलियों का निर्माण करीब 3 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है। पहले बारिश में यहां जलभराव से रास्ता बाधित रहता था, लेकिन अब यह मार्ग सुरक्षित और सुगम हो गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
