कोटद्वार
कोटद्वार में रोडवेज कर्मचारियों का हल्ला बोल: 4 महीने से वेतन नहीं, चक्का जाम की दी चेतावनी!
कोटद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वेतन से पीएफ की कटौती तो हो रही है, लेकिन वह उनके खातों में जमा नहीं हो रहा। साथ ही, आउटसोर्सिंग व्यवस्था को लेकर भी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई।
कर्मचारी अमित कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 25 तारीख तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे हड़ताल और चक्का जाम करेंगे, और जरूरत पड़ने पर मुख्यालय का घेराव भी करेंगे।
वहीं, डिपो प्रशासन का कहना है कि ये कर्मचारी निजी एजेंसी के तहत नियुक्त हैं, इसलिए वेतन और पीएफ की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। हालांकि, मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है।
कर्मचारियों की इस चेतावनी से अब चारधाम यात्रा पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
