Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

16 अप्रैल को बलूनी के पक्ष में कोटद्वार में जनसभा ओर रोड शो करेंगे अमितशाह

Ad

कोटद्वार-आगामी लोकसभा चुनावों में स्टार प्रचारक रैली ओर जनसभा के जरिये वोटरों को लुभाने के लिए पूरी तरह से मैदान में उतर चुके है।उत्तराखंड में भी भाजपा के स्टार प्रचारक जगह जगह चुनावी रैलियां ओर रोड शो करेंगे।16 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड का दौरा रहेगा।

16 अप्रैल को अमित शाह अनिल बलूनी के पक्ष में पौड़ी जिले के कोटद्वार में रोड शो और जनसभा करेंगे।हालांकि जनसभा के लिए अभी तक जगह का चयन नही हो पाया है ….भाजपा कार्यकर्ता रैली ओर जनसभा को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।
वही 13 और 14 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार को धार देंगे.योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को हल्द्वानी में जनसभा करेंगे. इसके बाद 14 अप्रैल को पौड़ी के श्रीनगर और हरिद्वार जिले में जनसभाएं करेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News