Connect with us

उत्तराखंड

पौड़ी में पशुपालन योजनाओं का लाभ, 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार; 5 वर्षों में 8.65 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता वितरित

Ad ADVERTISEMENTS

पौड़ी गढ़वाल में पशुपालन विभाग की योजनाएं ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार का सहारा बन रही हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक जिले के 1,726 ग्रामीणों को 8 करोड़ 64 लाख 90 हजार 506 रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई।
इन योजनाओं के तहत गौपालन, बकरी पालन, महिला बकरी पालन और मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया है। विभाग का फोकस ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और पात्र परिवारों को पशुपालन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने पर है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा के अनुसार, लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के साथ पशुपालन के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और विभागीय सहयोग भी दिया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में पशुपालन को मजबूत कर ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के अवसर उपलब्ध कराना है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News