Connect with us

उत्तराखंड

रघुवंशी जैसा कांड दोहराने की कोशिश,व्यापारी बंटी भाटिया पर किया तीन अज्ञात बदमाशों ने खुखरी से हमले का प्रयास

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में कुछ साल पहले घर के बाहर दिन दहाड़े रघुवंशी हत्या कांड हुआ था।एक बार फिर ऐसी घटना को अंजाम देने की तीन अज्ञात लोगों के द्वारा दोहराने की कोशिश की गई। कोटद्वार के देवी रोड पर जिस वक्त व्यापारी बंटी भाटिया घर के बाहर खड़े थे उसी दौरान तीन अज्ञात बदमाशो ने व्यापारी पर खुकरी से हमला करने के प्रयास किया।यह घटना आज रात 8 बजे की है।

व्यापारी भाटिया ने बताया की लगभग 8 बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे, इसी दौरान स्कूटी व बाइक पर सवार तीन बदमाशो ने घेर लिया और खुखरी से वार करने वाले ही थे कि व्यापारी ने शोर मचा दिया।जिससे वहां पर लोग इकट्ठे हो गए और अज्ञात बदमाश भाग निकले।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News