Connect with us

उत्तराखंड

नकली सोने से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह पर पौड़ी पुलिस की कार्रवाई, ₹2 हजार का इनामी नीरज राजस्थान से गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में नकली सोने के आभूषण देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।मामले में पूर्व में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ₹2,000 के इनामी वांछित अभियुक्त नीरज को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, 6 जुलाई को रघुवीर नाम का व्यक्ति अपने साथी के साथ कोटद्वार स्थित एक दुकान पर पहुंचा था। उसने बेटी की शादी के लिए पैसों की जरूरत बताते हुए कुछ आभूषण दिए और उनके बदले आभूषणों के साथ ₹8 लाख की नगदी ले ली। बाद में जांच कराने पर दिए गए आभूषण नकली निकले।शिकायत के बाद कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने करीब 170 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस व तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश की।इस मामले में राजस्थान निवासी रघुवीर नायक, विक्रम भोपा और बलवीर नायक को पहले ही रेलवे स्टेशन कोटद्वार से गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके कब्जे से ₹6 लाख नगद और पीली धातु की चार चेन बरामद हुई थीं।वहीं, मामले में फरार चल रहे ₹2,000 के इनामी अभियुक्त नीरज को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी के मामले से संबंधित एक तोला सोना भी बरामद किया है।पौड़ी पुलिस के मुताबिक, इस वर्ष अब तक कोटद्वार पुलिस द्वारा 8 इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News