Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

कोटद्वार के दौरे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, घेराव के लिए पहुंचे आप कार्यकर्त्ता; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोटद्वार के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां सैनिक सम्मान समारोह में शिरकत की। उनके साथ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। इससे पहले हेलीपेड पर वन मंत्री हरक सिंह रावत, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र एंथवाल, मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने उनका स्वागत किया। वहीं, दूसरी ओर सीएम धामी का घेराव करने जा रहे आप कार्यकर्त्ताओं को पुलिस ने बालासौड़ तिराहे पर गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कोतवाली लाया गया।

देवी मंदिर स्थित विजय गार्डन में रविवार को भाजपा की ओर से सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। करीब तीन बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर बीईएल मैदान में उतरा। मुख्यमंत्री के कोटद्वार पहुंचने की सूचना मिलते ही नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में एकत्र आप कार्यकर्त्ता जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ ही क्षेत्रीय विधायक डा. हरक सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर जाने लगे।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News