Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस के मेयर टिकट पर होगा अंतिम निर्णय, पैनल नामों पर चर्चा जारी !

Ad ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून: बीजेपी की प्रदेश चुनाव संचालन समिति पर्यवेक्षकों द्वारा सौंपे गए पैनलों में नामों को छांटेगी। इससे पहले प्रदेश पार्टी मुख्यालय में दो दिवसीय बैठक होगी, जिसमें प्रदेश नेतृत्व जिलों की टोलियों और पर्यवेक्षकों के साथ पैनल पर चर्चा करेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रायशुमारी से पैनल तैयार कर सभी पर्यवेक्षक लौट आए हैं।

पार्टी ने पैनल में शामिल नामों पर मंथन करने के लिए कुमाऊं मंडल की टोली को बुलाया है। इस टोली में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय विधायक या 2022 में चुनाव लड़े पूर्व प्रत्याशी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के सभी प्रदेश महामंत्री बैठक में मौजूद रहेंगे।

बैठक में नगर निगम के मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों और सभी निकायों के वार्ड सदस्यों के पदों के लिए पैनल में शामिल नामों पर विचार-विमर्श होगा और सहमति बनाने के प्रयास होंगे। बुधवार को इसी तरह की बैठक गढ़वाल मंडल के सांगठनिक जिलों की टोलियों के साथ होगी।

सूत्रों के मुताबिक, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों और सदस्यों के पैनल प्रदेश चुनाव संचालन समिति के समक्ष प्रस्तुत होंगे और वहीं से प्रत्याशियों के नामों का चयन किया जाएगा। लेकिन नगर निगम के मेयर पद के लिए नामों के पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे, यानी मेयर का टिकट दिल्ली से तय होगा।

More in उत्तराखंड

Trending News