2

Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव में मीट की दुकान पर लगा है गंदगी का अंबार,सत्यापन के दौरान पुलिस ने अतिक्रमण व गन्दगी पर काटा दिलशाद का 10 हजार का चालान

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार नगर के लकड़ी पड़ाव में मीट की दुकानों पर गंदगी का अंबार लगा हैं।लकड़ी पड़ाव में स्थित इस मीट की दुकान की गंदगी के कारण आसपास के लोग भी परेशान है, लेकिन कुछ बोलने की हिम्मत नहीं कर पाते।

इन दुकानों में FSSAI द्वारा जारी लाइसेंस और अन्य मानकों का निरीक्षण न होने से ये कभी भी चिकन के शौकीनों के लिए बड़ी समस्या बन सकती है।आज सुबह पुलिस की एक टीम लकड़ी पड़ाव में सत्यापन अभियान चला रही थी,इस दौरान इस दुकानदार ने गन्दगी के साथ साथ अतिक्रमण भी किया हुआ था।जिस पर कलाल घाटी चौकी इंचार्ज दीपक पवार ने दिलशाद नाम के व्यक्ति का 10 हजार का चालान काटा है।

इन्हीं दुकानों से चिकन बड़े बड़े होटलों में जाता है जिसको खाकर लोग बीमार पड़ सकते हैं और उनकी जान भी जा सकती है।इस दुकान की गंदगी देखकर चिकन के शौकीन चिकन खाना भूल जाएंगे।कोटद्वार में मीट का परीक्षण करने के लिए डॉ तक नहीं है।जो जनता के स्वास्थ्य से सीधा सीधा खिलवाड़ है।

More in उत्तराखंड

Trending News