Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

बवाल: पार्षद करता रहा पीछा,जातिसूचक शब्द कहे, वीडियो बनाकर किया परेशान महिला का आरोप

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-नगर निगम में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक महिला सफाई कर्मी ने पार्षद पर प्रताड़ित करने और जातिसूचक शब्द कहने के गंभीर आरोप लगाए। घटना के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया।
मामला नगर निगम कोटद्वार का है, जहां एक महिला सफाई कर्मी ने पार्षद विपिन डोबरियाल पर मानसिक उत्पीड़न और जातिगत टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का कहना है कि पार्षद लगातार उसे अपशब्द कहता रहा और काम के बहाने उसे बार-बार परेशान करता रहता है।सफाई कर्मियों ने पुराने मुद्दे उठाते हुए बताया कि पहले भी पार्षद के द्वारा इस तरह की हरकतें होती रहीं हैं कभी सेनेटाइजर में पानी मिला कर सफाई कर्मियों पर आरोप मढ़ना ओर हमे फसाने की साजिश रचना जैसे गम्भीर आरोप लगाए हैं।जो कि जांच के विषय है।


इस घटना से नाराज होकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आरोपी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।पीड़िता का कहना है कि उसके पीछे पीछे घूमकर वीडियो बनाता है किस मंशा से मेरी वीडियो बना रहा है यह तो वही जाने।मेरे काम मे कोई कमी है उसकी शिकायत करे न कि मेरी वीडियो बनाए।मेरे द्वारा थाने में तहरीर दे दी गई है।

More in उत्तराखंड

Trending News