Connect with us

उत्तराखंड

एन एच 534 पर बोल्डर आने से रास्ता हुआ बंद,जेसीबी से पांचवा मील खोलने की कोशिश

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार से दुगड्डा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 534 एक बार फिर बन्द हो गया है।रात से लगातार हो रही बारिश से पांचवे मील पर भूस्खलन होने से कोटद्वार का पौड़ी मुख्यालय  से संपर्क कट गया है।दुगड्डा से कोटद्वार के बीच पांचवे मील के पास हल्की बारिश से भी भूस्खलन होने लगता है।

जिससे रास्ता बंद हो जाता है और दोनों तरफ लम्बा जाम लग जाता है ओर वहां खड़े वाहनों को बोल्डर आने का भय सताता रहता है।

वहीं इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है…लैन्सडाउन , पोखड़ा समेत पौड़ी से आने जाने वाले यात्री पिछले कई घण्टों से सड़क पर ही फसें हुए हैं…ओर सिद्धबली के पास तक जाम लगा हुआ है।

हालात ये हैं कि दोनो ओर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया है।

More in उत्तराखंड