उत्तराखंड
कोटद्वार में वाहन चेकिंग,बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर तीन चालान
कोटद्वार-कोटद्वार के मथुरा वेडिंग पॉइंट पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान नाबालिगों के वाहन चलाने का कोई मामला सामने नहीं आया, जबकि बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर तीन चालान किए गए।

पुलिस द्वारा नाबालिगों के वाहन चलाने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की इस कार्यवाही को सभी ने सराहना की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




