Connect with us

Uncategorized

गाड़ीघाट में बेबस,बेघर लोगों ने कहा भाजपा सरकार हुई फेल

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार के गाड़ी घाट,काशीरामपुर तल्ला ओर लकड़ीपड़ाव में हुई तबाही से लोगों में आक्रोश है उनका कहना है कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

13 जुलाई से लगातार कोटद्वार में नदियां तबाही मचा रही हैं।जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है…लोग सड़कों पर आ चुके हैं घर से बेघर हो गए हैं।20 से 25 मकान अब तक नदी में समा चुके हैं।वहीं स्थानीय जनता का कहना है विधानसभा अध्यक्ष नाम के लिए आई हम लोगों को किसी भी तरह की कोई भी राहत नहीं मिल रही है ना ही विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा अभी तक हमें कोई राहत देने की बात कही गई है।उनका कहना है की विधायक अपनी ही शहर का होना चाहिए जिससे कोई भी समस्या होने पर बात की जा सके।

More in Uncategorized

Trending News