Connect with us

पौड़ी

दिन दहाड़े गुलदार ने किया चाचा भतीजे पर हमला

Ad ADVERTISEMENTS Ad



कोटद्वार-पौड़ी गढ़वाल जिले में बाघ का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है।एन एच 534 पर दुगड्डा के ऐंता बैंड के पास दिन दहाड़े घात लगाकर बैठे गुलदार ने बाइक पर सवार चाचा भतीजे पर हमला बोल दिया।

चौबट्टाखाल के गांव धरासु पोस्ट ऑफिस निवासी 24 वर्षीय हेमेंद्र चौहान ओर 32 वर्षीय कमल चौहान गांव से बाइक में सवार होकर देहरादून जा रहे थे।तभी अचानक दुगड्डा के ऐंता बैंड के पास लगभग 1:30 बजे गुलदार ने दोनों पर हमला कर दिया।दोनों के पैरों में हमले होने के कारण घायल अवस्था मे भी हिम्मत दिखाते हुए बाइक को तेज गति से लेकर भागे।जिससे उनकी जान बच सकी कोटद्वार के बेस अस्पताल में दोनों का इलाज किया जा रहा है डॉ ने बताया कोई गम्भीर स्थिति नही है।

Continue Reading
You may also like...

More in पौड़ी