Connect with us

उत्तराखंड

दशहरे पर कोटद्वार में बदला यातायात प्लान,दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-दशहरे के पर्व को देखते हुए 20 अक्टूर को दोपहर 12 बजे के बाद कोटद्वार शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस द्वारा जारी यातायात प्लान के तहत कई प्रमुख मार्गों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

यातायात प्लान के अनुसार, ऑडिटोरियम तिराहे से लक्ष्मी वेडिंग पॉइंट होते हुए ग्रास्टनगंज की ओर चारपहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं, लक्ष्मी वेडिंग पॉइंट से ग्रास्टनगंज की ओर दोपहिया वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा, सिद्धबली की तरफ से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन उद्यान विभाग तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। वहीं, गाड़ीघाट तिराहा स्थित स्टेट बैंक एटीएम के पास से लक्ष्मी वेडिंग पॉइंट की ओर चारपहिया वाहनों के जाने पर रोक रहेगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दशहरे के दौरान यातायात प्लान का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें।

More in उत्तराखंड

Trending News