Connect with us

उत्तराखंड

लाठी डंडों से पीटकर युवक ने की महिला की हत्या,पति गम्भीर रूप से घायल

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-भाबर क्षेत्र के अंतर्गत सिगड्डी में देर रात एक युवक ने विवाद के चलते अपने ही परिवार की महिला के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर हत्या कर डाली।


जानकारी के मुताबिक देर रात लगभग 11.30 बजे गंदरियाखाल निवासी राहुल मेहरा ने परिवारिक विवाद के चलते सिगड्डी कोटद्वार निवासी नंदी देवी और उनके पति कृपाल मेहरा के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर डाली। इस घटना में नंदी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल दोनों पति—पत्नी को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने नंदी देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के मुताबिक इस मामले में अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दर्ज कराई गई। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड