Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

युवाओं रोजगार नहीं मांगो,ऑनलाइन लॉटरी खेलो पैसा कमाओ

Ad

बेरोजगारी देश का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है सरकार लाख दावे करती रहे नौकरी देने की लेकिन बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है।युवा नौकरी के फॉर्म भरने के लिए हजारों रुपये फूंक रहा है।

फॉर्म भरने से लेकर पेपर देने तक युवाओं की अच्छी खासी रकम लग जाती है उसके बाद भी नौकरी नहीं मिलती है….और कितनी बार युवक हताश होकर आत्महत्या भी कर लेते हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर देश में खुलेआम धड़ल्ले से ऑनलाइन लॉटरी तीन पत्ती,रम्मी,आदि कई तरह की लॉटरी में जल्द अमीर बनने के लालच देकर युवाओं को जुए की ओर धकेला जा रहा है।इन लॉटरियों को खेलने के लिए सेलिब्रिटी के चेहरे नजर आएंगे।बेरोजगारी के चलते युवा भी ऐसे झांसे में आ जाता है…और इन पर पैसा लगाने लगता है कई बार तो थोड़ा फायदा होने पर लालच बढ़ता जाता है और कभी-कभी स्थिति ऐसे लोगों को कंगाली के कगार पर खड़ा कर देती है सरकार को चाहिए कि इस तरह की चल रही लॉटरी के ऊपर बैन लगना चाहिए।

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News