Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के 308 स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रकार के वेस्ट मेटीरियल से बनाई कलाकृतियां

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत 14 सितम्बर से लगातार जागरूक कार्यक्रम किये जा रहे हैं और यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक होते रहेंगे।स्वच्छता सम्बन्धी,पर्यावरण मित्रों के लिए बहुउद्देश्यीय शिविर,कला प्रतियोगिता,स्थानीय जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना,अपने शहर को स्वच्छ रखने की शपथ लेना आदि कार्यक्रम हो रहे हैं।नगर निगम कोटद्वार के बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित ऑडोटोरियम में वेस्ट टू आर्ट व स्लोगन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग के 30 स्कूलों के 308 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया गया।


जिसमें प्रतिभागियों के द्वारा वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के वेस्ट मेटीरियल से कलाकृतियों बनाई गई।बच्चों के द्वारा वेस्ट वस्तुओं से बनाई गई कलाकृतियों की नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने काफी प्रशंसा की ओर बच्चों का उत्साहवर्द्धन भी किया।साथ ही नगर आयुक्त द्वारा बच्चों को इको ब्रिक, तथा प्लास्टिक बैंक एवं नगर में बनाए गए RRR सेंटर के उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।प्रतियोगिता की सबसे अच्छी कलाकृतियों का चयन कर 2 अक्टूबर को संबंधित प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

More in उत्तराखंड

Trending News