Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

आमसौड़ में तीन घण्टे से जाम में फंसे यात्री,वनवे होने के कारण हमेशा ऐसी समस्या से जूझते हैं यात्री

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार और दुगड्डा के बीच आम सौड़ में 3 घंटे से जाम लगा हुआ है। और वहां पर लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसा आज पहली बार नहीं हुआ है हर वीकएंड पर पर्यटकों को यही परेशानी झेलनी पड़ रही है।जहां एक और चिलचिलाती धूप में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है ऐसे में 3 घंटे से जाम में फंसे यात्रियों के हाल बेहाल होने लगे हैं।

वहां पर फंसे कोटद्वार के एक व्यक्ति ने बताया काफी लंबा जाम लगा हुआ है और लोग परेशान हो रहे हैं।मुझे खुद 3 घण्टे से ज्यादा का समय हो गया है और यहां फंसा हुआ हूं।वन वे होने की वजह से पर्यटक को हमेशा ही इस समस्या से जूझना पड़ता है।लेकिन जनप्रतिनिधि इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जनप्रतिनिधि सिर्फ वादों में सिमट कर रह जाते हैं और आम जनता उनके वादों में पिसती रहती है।

More in उत्तराखंड

Trending News