Connect with us

उत्तराखंड

निकाय चुनावों में दोनों रावत में होगा घमासान,भाजपा कॉंग्रेस के मेयर प्रत्याशी रावत ने किया नामांकन

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में भाजपा ओर कॉंग्रेस के मेयर प्रत्याशियों शैलेंद्र रावत व कॉंग्रेस की रंजना रावत ने किया नामांकन
-आज नामांकन का अंतिम दिन
कोटद्वार-नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के मेयर पद प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद माहौल गरमा गया है। भाजपा ने पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत और कांग्रेस ने वरिष्ठ नेत्री रंजना रावत के नाम पर मोहर लगाई है।शैलेंद्र रावत पूरे दल बल के साथ तहसील परिसर पहुंचे और नामांकन किया।वही रंजना रावत भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुँची।लेकिन कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह नेगी,गीता नेगी व नगर अध्यक्ष संजय मित्तल नामांकन के दौरान नजर नहीं आने से चर्चा का विषय रहा।

भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि पिछले पांच वर्ष के मेयर के कार्यकाल में केंद्र और प्रदेश से कई लाभकारी योजनाएं आई, लेकिन वह धरातल पर कही नहीं दिखी।मेयर पद पर रिकॉर्ड मतों से जीत होने पर जनता सरकार की ओर से आने वाली लाभकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। कहा कि मेरा राजनैतिक कैरियर कोटद्वार से ही शुरू हुआ। यहां में ब्लॉक प्रमुख और विधायक भी रहा हूं। उन्होंने मेयर प्रत्याशी का टिकट मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।


कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत ने कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता नशे को दूर भगाना है क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगी। सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। कहा कि कोटद्वार को सुंदर बनाया जाएगा। महिला शौचालय बनाए जाएंगे।जिसमें कर्मचारी भी रखे जाएंगे। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा निर्दलीय मेयर पद प्रत्याशियों ने भी अपना पर्चा भरा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Trending News