2

Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

जंगल में छिपाकर रखी थी चोरी की XUV3XO, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, ज्वैलरी भी बरामद

Ad

कोटद्वार में कार चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल की रात निम्बूचौड़ क्षेत्र से XUV3XO कार चोरी हुई थी, जिसमें ज्वैलरी और अन्य कीमती सामान भी रखा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई।
जांच में सामने आया कि ध्रुव दुआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस चेकिंग के डर से आरोपी कार को जंगल में छिपाकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने जंगल से चोरी की कार और ज्वैलरी बरामद कर ली है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News