2

Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

सफलता का शिखर: स्कॉलर्स अकैडमी के स्वास्तिक ने किया टॉप,14 छात्रों का 90% से ऊपर रहा रिजल्ट

Ad

स्कॉलर्स अकैडमी ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय ने CBSE Class 10 Board Exam 2025-26 में 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है।
इस वर्ष स्कूल के छात्र स्वास्तिक चंद्रा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं अन्य मेधावी छात्रों में तन्वी बिष्ट (95%), चार्वी डोभाल (94.8%), ऋषभ भट्ट (94.6%), शिवम रावत (94%), पूनम जडली (93.6%) और परितोष रावत (93.2%) शामिल रहे।
इसके अलावा त्रिप्ती बुडाकोटी (93.2%), खुशी रावत (92.6%), नवनीत सिंह नेगी (92.6%), प्रज्ज्वल बंथियाल (91.4%), आदित्य सिंह (91%), अथर्व सुंद्रियाल (90.8%) और आदित्य सिंह बिष्ट (90.6%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है। स्कूल का कहना है कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस शानदार परिणाम से कोटद्वार क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी यह एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरा है।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News