Connect with us

उत्तराखंड

मालवीय उद्यान के पीछे की तरफ का पुश्ता गिर जाने से आसपास रहने वालों को जान माल का ख़तरा

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार नगर निगम के मालवीय उद्यान के पीछे की तरफ का पुश्ता गिर जाने से आसपास रहने वालों को जान माल का डर सताने लगा है।आज दोहपर हुई तेज बारिश में वह पुश्ता धराशायी हो गया।गनीमत रही उस वक्त बाहर कोई नही था।हालांकि दो तीन परिवार अभी कुछ दिन पहले ही वहां से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं।

पुश्ता गिरने के बाद आस पास के घरों पर भी खतरा मंडराने लगा है।यदि रात को तेज बारिश होती है तो कुछ भी हो सकता है।वही पर एक परिवार अभी भी रहता है जिसको जानमाल का डर सताने लगा है।पुश्ता गिरने के बाद से परिवार में ख़ौफ़ बना हुआ है।

More in उत्तराखंड