Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

शिब्बूनगर की रहने वाली गुड्डी देवी की पोती को कुत्ते ने काटा,पीड़िता पहुंची थाने

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के शिब्बू नगर की रहने वाली गुड्डी देवी ने कोटद्वार थाने में पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है।गुड्डी देवी ने बताया कि मेरी पोती दुकान में समान लेने गई थी।मेरी पोती को पड़ोस में रहने वाले गणेश तडियाल और देव सिंह बिष्ट के कुत्ते ने बुरी तरह से पैर में काट लिया।कुत्ते ने बच्ची के पैर का मांस तक खा लिया।

कोटद्वार के बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।जिसका खर्चा उठाना मेरी सामर्थ्य से बाहर है।कोटद्वार थाने में गुहार लगाई है कि बच्ची का इलाज करवाया जाए।जिससे बच्ची का पैर बचाया जा सके।थाना प्रभारी ने तुरंत कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

More in उत्तराखंड