Connect with us

Uncategorized

पुलिंडा मार्ग पर घूमने गए बुजुर्ग को हाथी ने मारी टक्कर,खाई में गिरने से बची जान

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रहने वाले 58 साल के बुजुर्ग को हाथी ने घायल कर दिया।पीडब्ल्यूडी में चौकीदार के पद पर तैनात है।पुलिंडा मार्ग पर घूमने गए थे।

अचानक हाथी के आ जाने से घबरा गए।हाथी ने पैर से दो बार टक्कर मारी।जिससे वह फिसल कर नीचे खाई में गिर गए ओर जान बच गई।सिर पर चोट लगी है।पुलिंडा मार्ग पर जाना प्रतिबंधित होने के बावजूद लोग शाम को घूमने पुलिंडा मार्ग पर जा रहे हैं।पहले भी इस मार्ग पर एक सिपाही की जान जा चुकी है।उसके बाद भी लोग नही मान रहे हैं।

More in Uncategorized