Connect with us

उत्तराखंड

26 वर्षीय सचिन पंवार को श्रीनगर पुलिस ने किया 7 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS

श्रीनगर-पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना श्रीनगर पुलिस और सीआईयू टीम डैम कॉलोनी तिराहा, श्रीकोट एनएच-07 पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार संख्या UK07FX-7379 को रोककर तलाशी ली गई।


तलाशी में कार की डिक्की से अंग्रेजी शराब की कुल 7 पेटी बरामद हुईं। इनमें मैकडॉवेल्स नंबर-1 सेलेक्ट व्हिस्की की 6 पेटी और सोलमेट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की की एक पेटी शामिल है।
पुलिस ने मौके से 26 वर्षीय सचिन पंवार को गिरफ्तार कर लिया और शराब तस्करी में इस्तेमाल कार को सीज कर दिया पुलिस अब शराब की सप्लाई के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News