उत्तराखंड
कोटद्वार-चुनाधारा के पास बोल्डर आने से रास्ता बंद,एन एच की टीम रास्ता खुलवाने का कर रही प्रयास
कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर चुनाधारा के पास पहाड़ी से बोल्डर और पत्थर गिरने के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई है।

बताया जा रहा है कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में इस मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों से सावधानी बरतने और स्थिति सामान्य होने तक सतर्क रहने की अपील की जा रही है। सड़क खुलने के बाद ही यातायात सुचारू हो सकेगा।
एन एच की टीम मौके पर है और रास्ता खुलवाने के प्रयास कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
