Connect with us

पौड़ी

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी वजह, नोएडा से नाबालिग बरामद—आरोपी गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS

पौड़ी में लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी सुशील यादव को गिरफ्तार किया है।दरअसल, 1 सितंबर को नाबालिग स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि नाबालिग की आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी। पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी संसाधनों की मदद से नाबालिग को नोएडा से बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading
You may also like...

More in पौड़ी

Trending News