Connect with us

उत्तराखंड

हरिद्वार में डीएलआरसी व डीएलसीसी की बैठक,सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों और वितरण की हुई समीक्षा

Ad ADVERTISEMENTS

हरिद्वार-हरिद्वार में डीएलआरसी एवं डीएलसीसी की बैठक आयोजित की गई।कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ सरकारी विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।


बैठक में बैंकों और सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया, ताकि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके।
सरकारी योजनाओं के तहत प्राप्त ऋण आवेदनों, ऋण स्वीकृति और ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही कृषि, एमएसएमई और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण प्रवाह, एनपीए प्रबंधन और वित्तीय समावेशन को लेकर भी चर्चा हुई।
अपर जिलाधिकारी ने सभी बैंकों और संबंधित विभागों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और ऋण प्रस्तावों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच मजबूत करने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और जिले के आर्थिक एवं वित्तीय विकास को गति देने पर भी जोर दिया गया।

More in उत्तराखंड

Trending News