Connect with us

उत्तराखंड

पाबौ के बिडोली में 20 तालाबों से मत्स्य पालन को बढ़ावा,9 ग्रामीणों की समिति बना कर स्वरोजगार का किया जरिया

Ad ADVERTISEMENTS

पौड़ी गढ़वाल-पौड़ी गढ़वाल के पाबौ विकासखंड के बिडोली में मत्स्य पालन ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार का जरिया बन रहा है। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना और जिला योजना के तहत यहां 20 तालाबों का निर्माण किया गया है, जिनका संचालन प्रेरणा मत्स्य जीवी सहकारिता समिति कर रही है।


समिति में 9 सदस्य हैं, जो मछली पालन के साथ उसके विपणन का काम भी कर रहे हैं। अब तक करीब 70 किलो मछली की बिक्री की जा चुकी है, जबकि तालाबों में करीब 5 क्विंटल मछली उपलब्ध है।
मछली की बिक्री 250 से 300 रुपये प्रति किलो के बाजार मूल्य पर स्थानीय होटलों के साथ खिर्सू, चौबट्टा और पाबौ बाजार में की जा रही है। तालाबों में फंगास, कार्प और तिलापिया प्रजाति की मछलियों का पालन हो रहा है।

More in उत्तराखंड

Trending News