Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार के सिम्भलचौड़ में UIDAI के आधार सेवा केंद्र का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Ad ADVERTISEMENTS


कोटद्वार-कोटद्वार के सिम्भलचौड़ में UIDAI के आधार सेवा केंद्र का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया।कोटद्वार और आसपास के लोगों को आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए देहरादून जाने की जरूरत नहीं होगी।


इस केंद्र पर आधार नामांकन, जनसांख्यिकीय अपडेट और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
केंद्र सप्ताह के सातों दिन, निर्धारित अवकाश को छोड़कर, संचालित होगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।
शुभारंभ के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं अपने आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कराया और बच्चों के Mandatory Biometric Update यानी MBU को समय पर कराने की अपील की।
जानकारी के मुताबिक, 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों का MBU फिलहाल निःशुल्क है।
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को आधार संबंधी जरूरी सेवाएं अपने ही शहर में मिल सकेंगी

More in उत्तराखंड

Trending News