Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में प्रशासक के कार्यकाल में हुए कामों के साइन बोर्ड से विधायक का नाम गायब,बना चर्चा का विषय

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-कोटद्वार में प्रशासक के समय पर हुए कामों के साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं।लेकिन उन साइन बोर्ड से विधायक का नाम गायब होने से साइन बोर्ड चर्चा का विषय बने हुए हैं।कोटद्वार नगर निगम की बोर्ड 2023 में भंग हो चुकी थी और निगम का कार्यभार प्रशासक के हाथों में सौंप दिया गया था।प्रशासक के समय पर किए गए कामों के साइन बोर्ड पर मेयर का नाम होना और विधायक रितु खंडूरी का नाम गायब होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

वार्ड नम्बर 27 में 2024-2025 का जो बोर्ड लगा है उसमें मेयर का नाम है लेकिन विधायक का नहीं।यह तो सभी जानते हैं कि यमकेश्वर विधानसभा में वर्तमान मेयर और विधायक आमने-सामने थे ओर दोनों के बीच तनातनी रहती थी।हालांकि वर्तमान में दोनों एक ही पार्टी के हैं लेकिन जिस तरह से 2024-25 के कामों के साइन बोर्ड पर से विधायक का नाम गायब है उससे प्रतीत होता है मन की भूमि पर पनपे पुराने पौधे अभी भी हरे हैं।वही साइन बोर्ड पर विधायक के नाम को लिखने के लिए नाराजगी व्यक्त करते हुए एक पत्र भी जारी किया गया है जो वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Trending News