Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

निगम के कर्मचारियों पर मुसीबत आने पर मेयर साहिब गायब हो जाती हैं-आखिर क्यों?

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार नगर निगम कोटद्वार में माहौल स्वच्छता समिति की चार दिनों से चल रही हड़ताल से शहर गंदगी में तब्दील हो गया है.

सफ़ाई कर्मियों की सुनवाई नहीं होने पर गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने मेयर हेमलता नेगी के घर के बाहर कूड़ा डाल दिया है।जब से कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं। एक बार भी मेयर ने उनसे वार्ता करना जरूरी नही समझा इसी के चलते उनका गुस्सा बढ़ना लाजिमी है।ऐसा पहली बार नही हुआ है जब भी निगम के कर्मचारियों पर कोई मुसीबत आती है मेयर साहिबा घर मे दुबक कर बैठ जाती हैं या फिर पति के साथ टूर पर निकल जाती हैं।शहर में जगह जगह गन्दगी के ढेर लगने लगे हैं।जिससे बीमारी फैलने का खतरा होने लगा है।निगम की मनमानी का खामियाजा हमेशा स्थानीय जनता को भुगतना पड़ता है।

More in Uncategorized

Trending News