Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार को मिली केंद्र सरकार से केंद्रीय विद्यालय की बड़ी सौगात,सभी के प्रयास से मिली सफलता

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-केंद्र सरकार की ओर से आज कोटद्वार को सेंटर स्कूल के रूप में बड़ी सौगात मिली है… केन्द्र से कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय को लेकर शासनादेश जारी किया गया है जिसके तहत विद्यालय में 1 से 5 तक की कक्षाओं के संचालन को इसी सत्र से शुरू किया जा सकेगा….केंद्र सरकार की ओर से देश भर में 85 सेंटर स्कूल खोलने को हरी झंडी दी गई थी

जिसमें से एक कोटद्वार का केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है…सेंटर स्कूल का संचालन शुरू होने के मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कोटद्वार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने मोदी सरकार का धन्यवाद किया…

उन्होंने कहा कि 20 सालों से कोटद्वार की जनता केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रही थी जो आज पूरा हुआ है। इस मौके पर उन्होंने सीएम धामी का भी धन्यवाद किया।

More in उत्तराखंड