Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएमएस के माध्यम से सीएमओ पौड़ी को दिया ज्ञापन,सीएमएस ने बताया एक सप्ताह में निश्चेतक डॉ की हो जाएगी तैनाती

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के बेस अस्पताल में बेहोशी के डॉ रिटायर हो चुके हैं जिस कारण से अस्पताल में ऑपरेशन नही हो रहे हैं।डॉ की तैनाती के लिए मीडिया भी इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठा रही है।कांग्रेस अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएमएस भारद्वाज के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन दिया ओर बेस अस्पताल में डा. निश्चेतक की तैनाती की मांग की है।

पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न दुरुस्त क्षेत्रों से आने वाले मरीजों का ऑपरेशन ना होने के कारण मरीजों के तीमारदारों में भारी आक्रोश बना हुआ है।वही सीएमएस भारद्वाज का कहना है कि मीडिया और हमारे प्रयास से एक सप्ताह के अंदर ही निश्चेतक डॉ की तैनाती हो जायेगी और अस्पताल में 4 अन्य डॉ भी आने वाले हैं।

More in Uncategorized

Trending News