उत्तराखंड
बरसात के बाद फिर खनन शुरू,जिला खान अधिकारी के आदेश मानकों के विपरीत न करें खनन
कोटद्वार-कोटद्वार में खनन बरसात के कारण बन्द था।हालांकि चोरी छुपे चल रहा था।बरसात खत्म होते ही एक बार फिर खनन के लिए परमिशन मिल चुकी है।पौड़ी गढ़वाल के जिला खान अधिकारी अनिल मुयाल का सख्त आदेश है।

नियमों के तहत ही खनन 2026-27 किया जाए।किसी भी प्रकार की अनियमितत्ता/अवैध खनन /परिवहन /भण्डारण पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।खनन करने का समय सूर्योदय से सूर्यास्त तक का होता है लेकिन खनन कारोबारी रात को भी धड़ल्ले से बेरोकटोक बड़ी मात्रा में खनन करते हैं।अब देखना होगा कि ऐसा करते पाए जाने पर क्या कार्यवाही होती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




