Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार के मालवीय उद्यान में तीन दिवसीय कुकिंग प्रतियोगिता

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-उत्तराखंड शेफ एसोशिएशन द्वारा कोटद्वार में आयोजित कुकिंग कम्पटीशन में आज प्रदेश भर के अलग अलग क्षेत्रों से आए कुक, शेफ और होटल मैनेजमेंट स्टूडेंट्स ने प्रतिभाग किया। साथ ही स्थानीय महिलाओं ने भी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने देश के अलग अलग राज्यों के विभिन्न तरह के व्यंजन बनाए जिसके आधार पर अब जजेस द्वारा कल कॉम्पिटिशन का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

तीन दिवसीय इस आयोजन के कल पेंटिंग और मेंहदी सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, वही दूसरे दिन आज डांस कंपीटिशन के साथ ही कुकिंग कम्पटीशन का आयोजन हुआ। और कल तीसरे दिन भी इसी तरह के कार्यकमों के साथ ही रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। उत्तराखंड शेफ एसोशिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पहली बार कोटद्वार में हुए इस तरह के आयोजन से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान फायर सेफ्टी को लेकर फायर एग्जिक्युटर की व्यस्था करने के साथ ही कोटद्वार फायर सर्विस की टीम भी अपने वाहनों के साथ मौके पर मौजूद रही।

More in उत्तराखंड

Trending News