Connect with us

उत्तराखंड

वनाग्नि से धधकने लगे जंगल,वनाग्नि के अब तक 11 मामले आये सामने,फॉरेस्ट फायर मॉनिटरिंग ऐप किया लॉन्च

Ad ADVERTISEMENTS


कोटद्वार-गर्मी का सीजन शुरू होते ही जंगल धधकने लगते हैं।लैंसडाउन वन प्रभाग के अंतर्गत कोटद्वार के बद्रीनाथ मार्ग के बुद्धा पार्क के समीप जंगल मे लगी आग से वन संपदा का नुकसान हुआ है।

इस बार मार्च के महीने में ही बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने लगी है ओर वन संपदा आग की भेंट चढ़ने लगी है।वन विभाग जंगलों को आग से बचाने के लाख दावे करता रहे लेकिन हर साल करोडों की वन संपदा स्वाह हो जाती है।

वही डीएफओ आकाश गंगवार का कहना है कि पिछले 15 दिनों में जंगलों में लगी आग के 11 मामले सामने आए हैं सभी पर कंट्रोल कर लिया गया है….साथ ही वनाग्नि से निपटने के लिए एक ऐप भी लॉन्च किया है उसके साथ साथ सभी वाचर के मोबाईल नम्बर की लिस्ट विभाग के बाहर चस्पा की जाएगी।वर्तमान में 57 वाचर लैंसडाउन वन प्रभाग में तैनात हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Trending News