Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

पहले ही प्रयास में जज बनी ज्वालापुर की अनुभूति गोयल,वैश्य बंधु समाज ने दी अनुभूति को बधाई

Ad ADVERTISEMENTS Ad


हरिद्वार-पहले ही प्रयास में पीसीएस जे परीक्षा पास कर जज बनी ज्वालापुर की अनूभूति गोयल का श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने बुके भेंटकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र के मुख्य मार्गदर्शक पराग गुप्ता एवं संस्थापक अशोक अग्रवाल ने अनुभूति गोयल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैश्य समाज के युवा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं।

पहले ही प्रयास में पीसीएस जे परीक्षा पास कर जज बनी अनुभूति गोयल की सफलता से पूरे वैश्य समाज का मान बढ़ा है। बेटियां बेटों से किसी प्रकार कम नहीं है। पीसीएस जे परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अनुभूति गोयल ने एक बार फिर इसे सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी को बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। संस्था के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष नितिन मंगल ने कहा कि वैश्य समाज के युवा शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, प्रशासनिक सेवा, न्यायिक सेवा सहित सभी क्षेत्रों में उच्च मुकाम हासिल कर देश की प्रगति में योगदान कर रहे हैं। पीसीएस जे परीक्षा में अनुभूति गोयल की सफलता से पूरे समाज में हर्ष की लहर है। अनुभूति गोयल की सफलता से अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी। स्वागत करने वालों में महावीर प्रसाद मित्तल, नीरज तायल, शिवम मेहता, सचिन गोयल, संजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल ब्रजवासी, अरविंद अग्रवाल शामिल रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News