Connect with us

उत्तराखंड

14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाता है अग्निशमन सेवा सप्ताह

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-कोटद्वार फायर स्टेशन में आज अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई। जहां अग्निकांड में ड्यूटी के दौरान हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान ASP कोटद्वार चंद्रमोहन सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर नगर के मुख्य मार्गों के लिए रवाना किया। साथ ही अग्निशमन सेवा सप्ताह का प्रचार प्रसार करने की बात कही।

ASP ने बताया कि हर साल 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है। बताया कि 14 अप्रैल 1944 को बंबई में हुए भीषण अग्निकांड में अग्निशमन के कई कर्मचारी ड्यूटी करते हुए शहीद हुए थे। जिसके बाद से इस दिन को अग्निशमन शहीद दिवस के रूप में मनाते है

और सप्ताह भर अग्नि सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम कर उनका प्रचार प्रसार किया जाता है। इस दौरान ASP ने कोटद्वार फायर स्टेशन का निरीक्षण करते हुए सभी राहत और बचाव यंत्रों के बारे में जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Trending News