Connect with us

उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने मत्स्य पालन, पर्यटन और स्वरोजगार को दिया बढ़ावा

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी: पौड़ी जिले के नैनीडांडा विकासखंड में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन, ग्रामीण समस्याओं और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत ओलेथ के ग्राम ब्यूरा में बायो फ्लॉक और मत्स्य तालाबों का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने मत्स्य उत्पादों के संग्रहण हेतु कलेक्शन सेंटर स्थापित करने पर जोर दिया और पर्यटकों के लिए मत्स्य आउटलेट खोलने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों की आमदनी बढ़ेगी और स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे।

ग्रामीणों के साथ संवाद में जिलाधिकारी ने पेयजल, बिजली और लैंटाना घास जैसी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने बताया कि लैंटाना घास के नियंत्रित संग्रह और उपयोग के लिए कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे…जिससे पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं की आजीविका दोनों सुनिश्चित होंगी।

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मनरेगा और मत्स्य विभाग के सहयोग से इस वित्तीय वर्ष में दो इकाइयां स्थापित की गई हैं…जिनकी कुल लागत लगभग 4.5 लाख रुपये रही।

जिलाधिकारी ने मंडी समिति के सचिव को निर्देश दिए कि शंकरपुर स्थित संग्रहण केंद्र का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से ग्रामीण आजीविका मजबूत होगी….महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार बढ़ेगा और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

More in उत्तराखंड